{"_id":"60ae51ca8ebc3eb4e82f74b1","slug":"13-found-infected-28-discharged-mirzapur-news-vns591392831","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 मिले संक्रमित, 28 को किया गया डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 मिले संक्रमित, 28 को किया गया डिस्चार्ज
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में बुधवार को 13 कोरोना संक्रमित मिले और 28 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। इस समय एक्टिव केस 241 है। पिछले नौ दिनों से संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है। जिले के लिए राहत की बात है।
बुधवार को 13 संक्रमितों के मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 836 हो चुकी है। 28 लोगों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया। जिसके बाद अब तक 10 हजार 503 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। जिसके बाद जिले में अब तक 92 की कोरोना से मौत हो चुकी है। एल-टू अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय 13 मरीज हैं। विंध्याचल के सीएचसी में बने एल-वन अस्पताल में कोई मरीज नहीं है। 130 लोग होम आईसोलेशन में है। 94 दूसरे जिले में भर्ती है। चार मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि बुधवार को तीन हजार 218 की रिपोर्ट आई है। 13 संक्रमितों में 10 पुरुष और तीन महिला संक्रमित पाई गई है। जिले में अब तक पांच लाख सात हजार 280 का सैंपल लिया जा चुका है। पांच लाख तीन हजार 422 की रिपोर्ट आई है। तीन हजार 858 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक तीन लाख तीन हजार 569 का एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 155 हॉट स्पाट है। 120 ग्रामीण और 35 शहरी क्षेत्र में है। दो को निजी कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया।
.................................................