फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   13 athletes from Mirzapur to showcase their skills at the National Thang-Ta Championship

Mirzapur News: नेशनल थांग-ता में दम दिखाएंगे मिर्जापुर के 13 खिलाड़ी

Thu, 29 Oct 2026 02:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
13 athletes from Mirzapur to showcase their skills at the National Thang-Ta Championship
राजकीय हाई स्कूल भुइलीखास में गुरुओं के साथ चयनित खिलाड़ी।-सोशल मीडिया।
दिल्ली में 31 अक्तूबर से 5 नवंबर तक होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता, मजदूर परिवारों के बच्चों का चयन
विज्ञापन


अदलहाट। फटे जूते, सीमित भोजन और सीमेंट के फर्श पर अभ्यास। मुश्किलों के बीच मेहनत के दम पर अदलहाट क्षेत्र के 13 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय थांग-ता प्रतियोगिता में जगह बनाई है। दिल्ली में 31 अक्तूबर से पांच नवंबर तक होने वाली प्रतियोगिता में ये खिलाड़ी प्रतिभा दिखाएंगे। बुधवार को राजकीय हाईस्कूल भुइलीखास में चयनित खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।
चयनित खिलाड़ियों में राजकीय हाईस्कूल भुइलीखास के नौ और आदर्श इंटर कॉलेज अदलहाट के दो खिलाड़ी शामिल हैं। सभी खिलाड़ी मजदूर परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। संसाधनों की कमी के बावजूद उन्होंने नियमित अभ्यास जारी रखा। कोच सौरभ केसरी ने प्रशिक्षण देकर खिलाड़ियों को इस मुकाम तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। बालिका वर्ग में स्नेहा, श्वेता यादव, प्रीति कुमारी, अंजनी कुमारी, मनोरमा और श्वेता कुमारी का चयन हुआ है। वहीं बालक वर्ग में आशीष कुमार, रिंकू यादव, सूर्य प्रकाश, बादल, प्रशांत कुमार, सागर और मनीष राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

इनसेट
कलाई में गंभीर चोट के बाद भी नहीं हारी हिम्मत
पिछले वर्ष राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने वाले बादल ने बताया कि अभ्यास के दौरान कलाई में गंभीर मोच आने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन की खबर से उनकी मेहनत सफल हो गई। खिलाड़ियों ने बताया कि आर्थिक तंगी से उन्हें अभ्यास के लिए जरूरी सुविधाएं और बेहतर खानपान तक नहीं मिल पाता था। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अगस्त मुनि उपाध्याय समेत शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed