{"_id":"5c588a86bdec224d0445390a","slug":"121549306502-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ियों, जुआरियों का अड्डा बना चुनार का कांशीराम आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ियों, जुआरियों का अड्डा बना चुनार का कांशीराम आवास
विज्ञापन
च
चुनार। पांच करोड़ की लागत से नगर पालिका क्षेत्र के दरगाह शरीफ दुर्गा जी मार्ग पर बना कांशीराम आवास नशेड़ियों और जुआरियों का अड्डा बना हुआ है। लगभग दो वर्ष पूर्व निर्मित हुए इस आवास का आवंटन अब तक लाभार्थियों को न होने से यह खाली पड़े हैं और अतिक्रमण का शिकार हो रहे हैं।
बसपा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मान्यवर कांशीराम शहरी आवास के तहत नगर के सेटलमेंट एरिया, लोवर लाइन इलाके में आवास का निर्माण कराए जाने के बाद पांच करोड़ की लागत से तृतीय फेज के 168 आवास का निर्माण यहां कराया गया है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद की ओर से इसका निर्माण कराया गया है। आवास तैयार होने के बाद से अब तक लाभार्थियों को उसका आवंटन न होने से अराजकतत्वों द्वारा आवास में लगे खिड़की के शीशे और दरवाजे क्षतिग्रस्त कर दिए गए हैं। खाली पड़ा आवास जहां एक ओर नशेड़ियों और जुआरियों का अड्डा बना हुआ है वहीं दूसरी ओर उसमें चकिया तहसील में तैनात एक राजस्वकर्मी और कुछ अन्य लोग अनधिकृत रूप से अपना कब्जा जमा कर रहन-सहन कर रहे हैं। पालिका क्षेत्र के बाहर के लोगों का आवास में कब्जा बना हुआ जबकि नगर के ऐसे तमाम लोग है जिन्हें अब तक आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है और उन्हें भी छत की जरूरत है। यदि निर्मित आवास का आवंटन पात्र लाभार्थियों को कर दिया जाए तो आवास सुरक्षित होने के साथ ही गरीबों को भी छत मुहैया हो जायेगा जिससे वह भी बेहतर तरीके से अपना जीवन गुजर बसर कर सकेंगे।
निर्मित कांशीराम आवास में पानी, बिजली की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण अभी आवंटन की प्रक्रिया लंबित है। यदि अनधिकृत रूप से किसी का कब्जा है तो संबधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। - राजित राम प्रजापति अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व