{"_id":"5c27c4a6bdec2256b37e71ba","slug":"121546110118-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान संघ ने बीडीओ का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान संघ ने बीडीओ का किया घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़िहान। विकासखंड पटेहरा क्षेत्र के बसही गांव में चौदह माह से हो रहे विकास कार्य में गतिरोध को लेकर शनिवार को ग्राम प्रधान संघ ने खंड विकास अधिकारी का घेराव किया। इस दौरान ग्राम प्रधानों ने नारेबाजी कर विरोध मेेें नारे लगाए।
क्षेत्र पंचायत की बैठक के तत्काल बाद प्रधान संघ अध्यक्ष ओपी सिंह के नेतृत्व में लामबंद ग्राम प्रधानों बीडीओ का घेराव किया। प्रधान संघ ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान अरुण कुमार सिंह के बार- बार कहने के बावजूद बसही गांव का ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश कुमार गौतम कोई विकास कार्य नहीं करवा रहा है। लाखों रुपए खाते में डंप पड़ा है। मजदूर काम की तलाश में घर छोड़ने के लिए विवश हैं। ग्राम प्रधानों ने चेतावनी दी कि यदि सुनवाई नहीं हुई तो सभी प्रधान अपने-अपने गांव में काम बंद कर ब्लाक पर धरना व प्रदर्शन को मजबूर होंगे। प्रधान संघ ने कहा आईडी जनरेट होने के बाद भी सचिव के द्वारा राजनीतिक दबाव के कारण कार्यों में रुची नहीं ली जा रही है। प्रधानों जिला प्रशासन पर भी गंभीर आरोप मढ़े। कहा कि एक बड़े नेता के दबाव के कारण अधिकारी सुस्त हो गए है। जबकि मंत्री समेत सभी से इसकी शिकायत की जा चुकी है। प्रदर्शन के दौरान खंड विकास अधिकारी ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य विमल पटेल, प्रधान संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, नंदू प्रसाद मौर्य, संतोष कुमार, कड़े यादव, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।