{"_id":"5b84524942c79246700239d2","slug":"121535398473-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रपटे पर तेज बहाव से फिसला सवारियों से भरा मैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रपटे पर तेज बहाव से फिसला सवारियों से भरा मैक्स
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
रपटा पर फिसली जीप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रमंडगंज। सुसुअड़वा नाले पर बने रपटे पर पानी के तेज बहाव के बीच सोमवार को एक सवारी जीप फिसल गई। यह देख यात्रियों ने जीप से कूद कर जान बचाई। संयोग ही था कि जीप नहीं पलटी अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।
क्षेत्र पिछले कई दिनों से रुक-रुककर हो रहे बारिश के बीच सुसुअडवा नाला तथा सुखनई नदी रात्रि से ही उफान पर होने के कारण हलिया, लालगंज, हलिया व ड्रमंडगंज का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। इसके चलते मिर्जापुर तथा लालगंज तहसील का संपर्क टूट गया है। सोमवार को 11 बजे दोनों नदियों पर आवागमन किसी तरह से चालू हुआ। सुसुअडवा नाले पर पानी कम होता देख मिर्जापुर से एक सवारियों से भरी जी हलिया आ रही थी। जैसे ही रपटे के ऊपर आधी दूरी तय कर पाई थी कि तेज बहाव में जीप फिसल कर तिरछी हो गई। यह देख यात्रियों में कोहराम मच गया। यात्रियों ने जीप से कूद अपनी जान बचाई। बताया जाता है कि यदि वाहन थोड़ा और किनारे होता तो गहरे पानी में चला जाता। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक हलिया प्रवीण कुमार सिंह ने दोनों तरफ से आने जाने वालो पर पाबंदी लगा दी। प्रभारी निरीक्षक ने दोनो रपटे के दोनो किनारों पर पुलिस बल तैनात कर दिया। ड्रमंडगंज- महोगढी के पास सुखनई नदी में भी पुल के उपर से बह रहे पानी के कारण सोमवार को सुबह10 बजे तक आवागमन व्यवस्था ठप रही।