{"_id":"5b22ae984f1c1bae6e8b80d0","slug":"121528999576-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनिंग कार्य में बरती जा रही अनियमितता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनिंग कार्य में बरती जा रही अनियमितता
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। मानिकपुर बैरमपुर नहर निर्माण की पक्की लाइनिंग के कार्य का गुरुवार को मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता आरके बर्न को फोन कर चेताया।
निरीक्षण के दौरान मड़िहान विधायक ने सिंचाई विभाग की लापरवाही देखकर कड़ी नाराजगी जताई। निर्माण कार्य के दौरान देसी रेत मिट्टी युक्त बालू से निर्माण कर राजस्व को क्षति पहुंचाया जा रहा था। विधायक ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर जांच कराने को कहा। अहरौरा थाना क्षेत्र के मानिकपुर. बैरमपुर सिंचाई विभाग नहर निर्माण की पक्की लाइनिंग हो रही है। बरही के जंगलों में से देसी रेत मिट्टी मिला बालू का उपयोग निर्माण कर राजस्व को भी क्षति पहुंचा रहे हैं और साथ ही विधायक ने कहा कि एकली बैरमपुर के दोनों ही नहरों का कार्य मानक के अनुसार ना करके सरकार की छवि को धूमिल करने काम कर रहे हैं। ऐसे संबंधित अधिकारी और ठेकेदार पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता को फोन पर कहा कि गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार नहीं हो रहा है। मड़िहान विधायक ने कहा कि अधिकारी शासन की मंशानुरूप विकास कार्यो को गुणवत्तापूर्ण करें। इसमें अनियमितता बर्दाश्त नही किया जाएगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अदलहाट अमित पांडेय, संजय श्रीवास्तव, लक्ष्मण सिंह, हरीश चंद, अजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।