{"_id":"5b0c3bc84f1c1baa6e8b51e2","slug":"121527528392-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के सभी वर्गो के हित में काम कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के सभी वर्गो के हित में काम कर रही सरकार
Mon, 28 May 2018 11:05 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर निकाला बाइक जुलूस
Link Copied
चुनार। भारतीय जनता पार्टी व युवा मोर्चा के सदस्यों ने भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को नगर में बाइक जुलूस निकाला और सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया। बाइक जुलूस नगर अध्यक्ष नंदलाल केशरी के नेतृत्व में बालूघाट स्थित गुहराज निषाद पार्क से निकलकर भरपूर लाइन सराय टेकौर दरगाह शरीफ, स्टेशन रोड़ से लालदरवाजा, बैंक कचहरी मार्ग, गोला बाजार रस्तोगी तिराहे से गंगेश्वरनाथ से होते हुए पुन: गुहराज निषाद पार्क पहुंचकर सभा के साथ समाप्त हुआ। नगर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार समाज के हर वर्ग के हितों का ध्यान रखकर विकास संबधित योजनाओं को संचालित कर रही है। सरकार का प्रयास है कि योजनाओं का लाभ भी अधिक से अधिक पात्र को मिले। सरकार की इस मंशा को साकार करने के लिए पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी पूरी तन्मयता से लगे हुए हैं और योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इसमें बचाऊ लाल सेठ, भरत जौहरी, रमेशचंद्र साहू, चन्द्रहास गुप्ता, अखिलेश मिश्रा, विजय बहादुर बिंद, अभिलाष राय, रिंकू जौहरी, भरत लाल निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।