{"_id":"5a2ecf144f1c1bc45b8bb70c","slug":"121513017108-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरणाटधाम में दंत परिक्षण शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरणाटधाम में दंत परिक्षण शिविर
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनार। नगर के उसमानपुर स्थित वैष्णवजनों के तीर्थ स्थल चरणाट पर मुकुंद सेवा संस्थान वाराणसी के तत्वावधान में चरणाट धाम परिसर में निशुल्क दंत परीक्षण शिविर लगाया गया। जिसमें चरणाट धाम के आसपास बसे आदिवासियों व चरणाट धाम दर्शन पूजन करने पहुंचे नगरवासियों ने भी दंत परीक्षण कराया। शिविर में चिकित्सकों ने दंत परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा आदि का वितरण किया। दंत परीक्षण कराने आए लोगों से बताया कि दांत निरोग रहे, इसके लिए दोनों समय खाना खाने के बाद दांत को अच्छी तरह से साफ करना चाहिए। कहा कि दांतों में किसी तरह की कोई तकलीफ हो तो दंत चिकित्सक से परामर्श लेने के बाद ही कोई दवा आदि लेनी चाहिए। शिविर में डा. श्रीनाथ सोनी व डा. सुरेंद्र सिंह पटेल ने दंत परीक्षण किया। दोपहर में गुंसाई श्री विट्ठलनाथ जी को तिलक लगा कर षीष्ठ पीठाधीश्वर श्याम मनोहर दास ने पूजन किया। तत्पश्चात गुंसाई जी के तिलक दर्शन का कार्यक्रम शुरू हुआ। तिलक दर्शन के दौरान भजन कीर्तन होने के साथ ही सायंकाल सत्संग में नगर सहित देश प्रदेश से प्राकट्य महोत्सव में आए वैष्णवजन शामिल रहे। प्राकट्य महोत्सव के तीसरे दिन चरणाट धाम में सुबह महाप्रभु के बैठक की प्रभातफेरी, गिरिराज का दुग्धाभिषेक, महाराज का केसर स्नान, पालना दर्शन, नंदमहोत्सव, वैष्णव सम्मेलन व ठाकुर जी के प्रसाद के वितरण के साथ महोत्सव का समापन होगा। कार्यक्रम के दौरान, मदन मोहन त्रिपाठी, नवीन झुनझुनवाला, हरि पारिख, शोभा बेन, विनोद यादव, मंजू बल्ला देवी, दिनेश पारिख, सुदामा देवी, अविनाश अग्रवाल, रामेश्वर दास अग्रवाल अग्रवाल, आदि मौजूद रहे।