फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   12 crore farmers will be affected from UP due to agricultural law

कृषि कानून से यूपी से 12 करोड़ किसान होंगे प्रभावित

Wed, 30 Dec 2020 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
12 crore farmers will be affected from UP due to agricultural law
राजगढ़। कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने नदिहार बाजार में शाहगंज रोड तिराहे पर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थान से मंगलवार को किसानों के समर्थन में पदयात्रा निकाली। कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिव कुमार पटेल के नेतृत्व में निकली पदयात्रा ाजगढ़ ब्लाक परिसर स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक के सामने पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रेमनाथ सिंह को माल्यार्पण व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कांग्रेस संदेश पदयात्रा में जिला अध्यक्ष ने कहा कि नये कृषि कानून को संसद में बिना चर्चा किए पारित कर दिया गया। नये कानून से सिर्फ उत्तर प्रदेश के 12 करोड़ किसानों का जीवन बर्बाद हो जाएगा। जिलाध्यक्ष ने कहा जब तक नया कृषि कानून वापस नहीं लिया जाता तब तक कांग्रेस का आंदोलन चलता रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश सचिव मकसूद खान, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष रानू अग्रहरी, सलीम अहमद, सुरेंद्र पांडेय, अनुज मिश्रा, अजय प्रजापति, कमला प्रसाद, नामवर मौर्य सहित क्षेत्र के किसान व सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed