फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जमालपुर ब्लाक को वाराणसी या मिर्जापुर में शामिल करने की मांग

जमालपुर ब्लाक को वाराणसी या मिर्जापुर में शामिल करने की मांग

Sun, 07 Apr 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
जमालपुर ब्लाक को वाराणसी या मिर्जापुर में शामिल करने की मांग
शेरवां। चुनार विधानसभा क्षेत्र के जमालपुर ब्लाक के 9 न्याय पंचायत समेत मड़िहान विधानसभा के आंशिक क्षेत्र के तीन न्याय पंचायत को वाराणसी चंदौली, जनपद में सम्मिलित करने की मांग प्रमुख चुनावी मुद्दा बना हुआ है। सूबे के तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल 1991 से चली आ रही मांग अभी तक पूरा नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

2009-10 के नए परिसीमन के दौरान जनप्रतिनिधियों के निजी महत्वाकांक्षी नीतियों के चलते जमालपुर विकास खंड को पृथक नहीं किया गया। जिससे ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश व्याप्त है। जबकि राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल नवंबर 2000 में सुनवाई के बाद से फाइल दबी हुई है। क्षेत्रीय मतदाताओं ने जमालपुर ब्लाक को वाराणसी व चंदौली जनपद में सम्मिलित करने के ठोस आश्वासन के वादे पर मतदान करने की बात की है। क्षेत्र के मुराहू सिंह एडवोकेट के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधि मंडल 8 नवंबर को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मिलकर जमालपुर विकास खंड के12 न्याय पंचायत के गावों को वाराणसी व चन्दौली जनपद में जोड़े जाने की मांग की थी। लेकिन कोरे आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। जिससे लोगों में जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश व्याप्त है। जनप्रतिनिधियों के ठोस वादे पर मतदान करने की बात की है।
विज्ञापन

बहुआर के मुराहू सिंह एडवोकेट का कहना है कि जमालपुर ब्लाक मुख्यालय से जनपद मुख्यालय की दूरी 80 किलोमीटर व वाराणसी चन्दौली मुख्यालय की दूरी मात्र 30किलोमीटर है। बनौली के भृगुनाथ सिंह का कहना है कि चन्दौली जनपद में जोड़े जाने से परिवहन पर अनावश्यक धन व्यय नहीं करना पडेगा। मनउर के गोपाल सिंह का कहना है कि जमालपुर ब्लाक को चुनार विधानसभा क्षेत्र से पृथक कर वाराणसी में मिलाने से सरकारी कार्यो को सम्पन्न कराने में क्षेत्रीय जनता को सहूलियत मिलेगी। शेरवां के दुर्गेश द्विवेदी का कहना है कि जमालपुर ब्लाक के पूर्वी व दक्षिणी इलाके को चंदौली जनपद में जोड़े जाने से न्याय, शिक्षा,चिकित्सा,की सुविधा सुलभता से मिल जाती।औरइया के जयप्रकाश यादव का कहना है कि रोजगार के लिए युवाओं को जोड़ने के मुद्दे पर जमालपुर ब्लाक के 12 न्याय पंचायत के गावों को वाराणसी से जोडा जाय। सरसा के संतोष चौबे का कहना है कि जमालपुर ब्लाक के शेरवां से देवरिया के लोग चन्दौली व वाराणसी जनपद की सीमा पर स्थित है जिन्हें राजस्व विभाग में पैरबी के लिए चन्दौली वाराणसी जिला मुख्यालय जाना पड़ता हैं। इसी ठोस वादे पर जनप्रतिनिधि का चुनाव किया जाएगा। नहीं तो मताधिकार का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed