{"_id":"5ba68866867a557ff830294c","slug":"11537640550-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना प्रदर्शढ6न को सफल बनाए जाने का किया आवाह्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना प्रदर्शढ6न को सफल बनाए जाने का किया आवाह्न
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। ग्राम प्रधान अपने अधिकारों को लेकर 24 सितंबर को लखनऊ के ईको गार्डेन में धरना देंगे। भैदपुर नदिनी में शनिवार को हुई प्रधानों की बैठक में धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील अखिल भारतीय प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने की।
जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा 73 वें संशोधन की मांग ग्राम प्रधानों द्वारा काफी दिनों से की जा रही है। उन्होंने संगठन के समस्त ब्लाक अध्यक्षो से अधिकाधिक ग्राम प्रधानों के साथ आयोजित धरना प्रदर्शन में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाए जाने का आवाह्न किया। बैठक के दौरान विकास खंड नरायनपुर के बीडीओ के उत्पीड़नात्मक व तानाशाह रवैए पर रोष प्रकट किया गया। कहा जिला प्रशासन को ज्ञापन दिए जाने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि 26 तक कोई कार्रवाई न हुई तो 27 सितंबर से समस्त विकास खंड मुख्यालयों पर काम रोको आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा। बैठक में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष सुरेश दुबे, बघेड़ाकला ग्राम प्रधान विजय पांडेय, बीजरकला राकेश पांडेय, गोबर्धन सिंह, साहब लाल, बलराम, पन्नालाल, धनेश्वर, रमेश, बजरंगबलि व सुजीत सिंह आदि ग्राम प्रधानगण मौजूद रहे।