फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मुख्यमंत्री के आगमन पर जिले रूट के रूट को किया गया डायर्वजन

मुख्यमंत्री के आगमन पर जिले रूट के रूट को किया गया डायर्वजन

Sun, 22 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन पर जिले रूट के रूट को किया गया डायर्वजन
मिर्जापुर। आगामी 24 अप्रैल को पुतलीघर में आयोजित सामूहिक विवाह में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के आगमन पर रूट डायवर्जन किया जाएगा। 23 अप्रैल की रात 12 बजे से 24 अप्रैल की रात 11 बजे तक वाहन बदले हुए रूट से गुजारे जाएंगे।
विज्ञापन

नरायनपुर-चुनार से मिर्जापुर आने वाले भारी वाहनों को शहर में रोककर दूसरे मार्गों से भेजा जाएगा। औराई से मिर्जापुर आने वाले भारी वाहनों को पुलिस चौकी टेढ़वा और गोपीगंज से मिर्जापुर की तरफ आने वाले भारी वाहनों को पुलिस चौकी चेतगंज पर रोक दिया जाएगा। सोनभद्र के हिन्दुवारी से मिर्जापुर आने वाले भारी वाहनों को रोककर दूसरे मार्गों से गुजारा जाएगा। इलाहाबाद के मांडा से मिर्जापुर आने वाले भारी वाहनों को पुलिस चौकी गैपुरा पर रोककर अन्य मार्गों से भेजा जाएगा। मध्य प्रदेश के रीवा से हलिया होते लालगंज आने वाले भारी वाहनों को ड्रमंडगंज से कोरांव इलाहाबाद की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। लालगंज से मिर्जापुर शहर की तरफ आने वाले भारी वाहनों को लालगंज में रोककर अन्य मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा। विंध्याचल एवं शास्त्री पुल से इमामबाड़ा होते हुए कचहरी की तरफ छोटे-बड़े वाहनों के लिए प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग से शहर की तरफ आने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को नटवां, बथुआ, भरूहना, कचहरी तक आएंगे। नगर और कचहरी से शास्त्री पुल जाने वाले सभी वाहन पुलिस लाईन, भरूहना, बरौंधा, बथुआ, नटवां से होकर शास्त्री पुल तक जाएंगे। 24 अप्रैल को सुबह छह बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक शहर के अंदर लालडिग्गी व केबीपीजी कालेज, सबरी चिमनी रोड एवं दूधनाथ तिराहा से शास्त्री पुल की तरफ वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

सीओ नगर एवं यातायात संजय कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए नगर समेत जिले में प्रवेश करने वाले वाहनों के रूट में 24 घंटे के लिए परिवर्तन किया गया है। रूट डायवर्जन 23 अप्रैल की रात 12 बजे से 24 अप्रैल की रात 11 बजे तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed