फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आधी ने जिले की व्यवस्था किया अस्त व्यस्त

आधी ने जिले की व्यवस्था किया अस्त व्यस्त

Sat, 31 Mar 2018 11:31 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
आधी ने जिले की व्यवस्था किया अस्त व्यस्त
मिर्जापुर। मौसम बदलने के साथ ही शुक्रवार की देर शाम आई आंधी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। कई स्थानों पर बिजली के सौ से अधिक पोल और तार टूटकर गिर गए जिससे कहीं 12 घंटे बिजली गुल रही तो देहात क्षेत्र के कई गांवों में 24 घंटे से बिजली गुल है। पचास से अधिक स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। झोपड़ियां, टिन शेड और गेहूं के बोझ उड़ गए। जमालपुर एवं सीखड़ ब्लाक में शनिवार देर शाम तक बिजली नहीं आई थी। करीब 300 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार की शाम अचानक मौसम बदल गया। मौसम का रुख देख किसान गेहूं के बोझ को संभालने की बात सोचते कि इससे पहले आई आंधी खलिहानों में रखे गए बोझ को उड़ा ले गई। दुकानों के शाइन बोर्ड, टिन शेड, छप्पर भी उड़ गए। शहर और ग्रामीण इलाकों पोल व तार टूट गए जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। चारों तरफ अंधेरा छा गया। आंधी के दौरान लोग रास्ते में फंसे रहे।
विज्ञापन

लालगंज संवाददाता के अनुसार आंधी के चलते परौंध क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित है। 24 घंटे बाद भी मिर्जापुर से लालगंज की मेनलाइन का संचालन नहीं हो सका है। बिजली नहीं रहने से व्यावसायिक कार्य से लेकर पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। विभाग ने शाम तक विद्युत आपूर्ति बहाल करने का दावा किया था लेकिन चालू कर दी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लालगंज विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति मेन लाइन के खंभे टूटने से आपूर्ति बंद हो गई है। ड्रमंडगंज: आंधी के चलते महुगढ़ में तार गिरने से ड्रमंडगंज तथा अदवा फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित है। बिजली गुल होने से स्नातक की परीक्षा दे रहे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आंधी से क्षेत्र के सिकटा, सोनगढा, राजपुर, भैसोड, महोगढी, बंजारी, पंवारी, इंद्रवार ,रतेह, गड़बड़ा आदि गांवों में बिजली गुल है। अवर अभियंता राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि आंधी के चलते कई स्थानों पर तार टूटने से आपूर्ति ठप है। टूटे तारों को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। मड़िहान: आंधी के दौरान पोल व तार टूटने से क्षेत्र में 12 घंटे बिजली गुल रही। जमालपुर: क्षेत्र के दर्जन भर स्थानों पर आंधी के दौरान पोल और तार टूटने से ब्लाक क्षेत्र में पिछले 20 घंटे से बिजली नहीं है। सीखड़: ब्लाक क्षेत्र में 24 घंटे से बिजली नहीं है। इसके अलावा कछवां, चील्ह, जिगना, विंध्याचल, पड़री, अहरौरा आदि स्थानों पर तार और पोल गिरने से बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनार: बालू घाट से मेड़िया घाट पर लोक निर्माण विभाग की ओर से बनवाया गया पीपे का पुल शुक्रवार की देर शाम आंधी के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया और पीपे बिखर गए। इसकी जानकारी होने पर लोक निर्माण विभाग ने पीपा पुल पर अर्द्धरात्रि से चार पहिया व दो पहिया वाहनों का आवागमन बंद करा दिया है। विभाग की ओर से शनिवार की सुबह 6 बजे से मोटर बोट का परिचालन कराया गया जिससे क्षेत्रीय लोगों का आवागमन शुरू हुआ। पुल से आवागमन बंद होने के दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई। शनिवार की सुबह जेई अवनीश जायसवाल की देखरेख में पीपा पुल दुरुस्त कर दोपहर बाद पुल को चार पहिया व दो पहिया वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed