फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जेल भरो आंदोलन शुरु

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जेल भरो आंदोलन शुरु

Thu, 21 Dec 2017 01:05 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का जेल भरो आंदोलन शुरु

विज्ञापन
चील्ह। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन अब और तीव्र होने लगा है। विकास खंड चील्ह के सीडीपीओ कार्यालय पर प्रदर्शन करने के बाद उन्होेंने गिरफ्तारी दी। साथ ही मानदेय सहित 13 सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए पत्रक भी सौंपा। हालांकि बाद में उनको रिहा कर दिया गया।

विकास खंड कोन मुख्यालय पर बुधवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जेल भरो आंदोलन शुरु किया गया। इसके पूर्व बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कोन पर प्रदर्शन भी किया। ब्लॉक अध्यक्ष शकुंतला दुबे ने कहा कि आज हमें प्रदर्शन और भूख हड़ताल करते हुए 56 दिन हो चुके हैं, लेकिन भाजपा की हठधर्मी सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं कर रही है। जिससे मजबूर होकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रदर्शन को और उग्र करेंगी। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार हमारा मानदेय 15 हजार रुपया नहीं करती है और हमारी मांगों पर विचार नहीं करती है तब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन अनवरत चलता रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा एसओ चिल्ह को ज्ञापन और अपनी गिरफ्तारियां दिया। शबनम बानो, सरोजा देवी, शशि त्रिपाठी, इसा गवाल, पिंकी विश्वकर्मा, सरिता उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed