फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मझवां गांव में दौड़ा हाईवोल्टेज करेंट, एक की मौत

मझवां गांव में दौड़ा हाईवोल्टेज करेंट, एक की मौत

Wed, 23 Aug 2017 12:11 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
मझवां गांव में दौड़ा हाईवोल्टेज करेंट, एक की मौत

विज्ञापन
कछवा। थाना क्षेत्र के मझवां गांव में मंगलवार को हाईबोल्टेज का करेंट दौड़ने से एक युवक की उसकी चपेट में आने से मौत हो गई जबकि पूरे गांव के इलेक्ट्रानिक सामान जलकर नष्ट हो गए। ग्रामीणों ने आनन फानन में बिजली विभाग को फोन कर किसी तरह आपूर्ति बंद कराई। पूरे गांव में करेंट दौड़ने से अफरा तफरी का माहौल रहा।

मझवां गांव निवासी बेचन यादव पुत्र कल्ल यादव मोबाइल चार्ज करने के लिए मंगलवार को चार्जर लगा रहा था कि पूर्वाहन 11 बजे गांव में हाईवोल्टेज करेंट दौड़ पड़ा। जिससे बोड में चार्जर लगाते ही लगने लगा। चार्जर को गलते देख बेचन उसे निकालने का प्रयास करने लगा इसी बीच वह बोड से चिपक गया। बेचन हाथ से धुआ निकालता देख परिवार के लोग उसे बचाने दौड़े मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी और बेचन की इहलिला समाप्त हो गई थी। इकलौते पुत्र की मौत देख पिता कल्लू की बेहोश गया। परिवार के लोगों ने बताया कि बेचन को चार बच्चे है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्वाहन करीब 11 बजे बेचन के घर के पास से छत के उपर से गया 11 हजार बोल्टेज का तार टूट कर 440 बोल्टेज के तार पर गिरा था। जिससे कई घरो में 11 हजार बोल्टेज का करेंट दौड़ पड़ा और लोगों के घरो में लगी टीबी, बल्ब, समरसेबुल जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed