फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मेरे प्रति विपक्ष की गालियों का डोज लगाकर बढ़ रहा

मेरे प्रति विपक्ष की गालियों का डोज लगाकर बढ़ रहा

Fri, 17 May 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
मेरे प्रति विपक्ष की गालियों का डोज लगाकर बढ़ रहा

विज्ञापन
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी की नगरी में फिर आवे के मौका मिलल। मां क कृपा हमपर बनल बा। आप लोग के हाथ जोड़ के प्रणाम। हमरे ऊपर आप लोग क आशीर्वाद बनल रहे। पीएम मोदी ने कुछ इस तरह से भोजपुरी में बरकछा कला में आयोजन जनसभा में अपनी भाषण की शुरूआत की। भाजपा-अपना दल एस और निषाद पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के समर्थन में गुरुवार को सभा करने पहुंचे पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। कहा कि बुआ, बबुआ और नामदार का मुझे गाली देने का डोज लगातार बढ़ता जा रहा है। हार देख विपक्ष बौखला गया है। उनकी नींद उड़ गई है। लेकिन इससे ज्यादा तेजी से लोगों का प्यार और आशीर्वाद मुझे मिल रहा है। उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में मिल रहा अपार जन समर्थन ये बता रहा है कि एनडीएम तीन सौ से ज्यादा सीटें जीतेगी।
गुरुवार को दिन में डेढ़ बजे मंच पर पहुंचे पीएम मोदी ने आधे घंटा के संबोधन में सपा बसपा गठबंधन को निशाने पर रखा। कहा कि 23 मई के बाद सपा और बसपा वाले एक दूसरे का कालर पकड़ेंगे। परिणाम आने के बाद गठबंधन टूटना तय है। ऐसे ही डील विधानसभा चुनाव में दो लड़कों ने की थी। ये महामिलावटी लोग सत्ता हासिल करने के लिए डील करते हैं। हम देश बचाने के लिए गठबंधन करते हैं। आज हमें वह गाली दे रहे जिन्होंने मिर्जापुर को नक्सली हिंसा में धकेला। वो महामिलावटी गाली दे रहे जिन्होंने यूपी की तिजोरी खाली की। महापुरुषों के स्मारक बनाने में घोटाला किया। इन्होंने बिजली की बुनियादी सुविधा को तरसा कर रखा। किसान को सिंचाई के लिए तरसाया। महामिलावटी सरकार में उद्योग गुंडा राज की भेंट चढ़ा। मिर्जापुर का पीतल और कालीन उद्योग बर्बाद कर दिया। इनकी कुंडली के कारनामे लंबे हैं।
विज्ञापन


शौचालय का महत्व हम समझते हैं वे नहीं
अभी बुआ और बबुआ मिर्जापुर आए थे। कहा कि भाजपा की बात शौचालय से शुरू वहीं खत्म होती है। ये बात वही करेंगे जिनके लिए मां-बहन, बेटी का महत्व नहीं पता। हमारे लिए तो मां, बहन के लिए इज्जत घर महत्वपूर्ण है। इसकी चिंता राम मनोहर लोहिया करते थे। कहते थे पानी व पैखाने की समस्या बड़ी है। हमारी सरकार ने 10 करोड़ शौचालय बनाये। नई सरकार में पानी के लिए जल शक्ति मंत्रालय का ऐलान किया। लोहिया के वारिस होने का दावा करने वाले महिलाओं की इज्जत नहीं करते। महिलाओं एवं बेटियो का सपना उनका चौकीदार पूरा करेगा। बुआ, बबुआ व नामदार वोटरों को जाति में बांटती हैं। वह वोटरों को जागीर समझते हैं। उन्हें रिमाट से चलाते हैं। चुनाव बाद न तो वोटर और न ही कार्यकर्ता को याद रखते हैं। देश पर लंबे समय तक राज करने वाली कांग्रेस ने तो खुद ही मान लिया है कि वह यूपी में वोट कटवा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता का मिजाज यहां आकर देखें
दिल्ली के राजनीति के ज्ञानियों को यहां आकर देखना चाहिए कि जनता का मिजाज क्या है। जनता कितना आशीर्वाद दे रही ये मिर्जापुर में अनुभव कर रहा हूं। उत्तर प्रदेश में ये आखिरी सभा है। यहां से पश्चिम बंगाल जाना है। कल मध्यप्रदेश में आखिरी कार्यक्रम है। आपका उत्साह बता रहा है कि 23 को फिर से मोदी सरकार है।


आपका वोट देगा ताकत
जनता से मुखातिब होते हुए पूछा कि कौन आतंकी को घर में मार सकता है। मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी कौन घोषित करा सकता है। भ्रष्टाचार पर और नक्सलवाद पर लगाम कौन लगा सकता है। फिर कहा कि अकेले मोदी नहीं कर सकता। इसके लिए आपके वोट की ताकत चाहिए। आपके वोट से चौकीदार मजबूत होगा। शक्तिशाली भारत बनाने के लिए 19 मई को कप प्लेट वोट करिये। आपका वोट मोदी को जाएगा। कहा कि देश में एनडीए को तीन सौ सीटें मिल रही हैं। बचपन में कप प्लेट धोया अब यहां इस कप प्लेट को चमकाने का काम करना है। कहा कि अपना दल के संस्थापक सोनेलाल से कॉपरेटिव मूवमेंट में मिला था। उनके सपने को पूरा करने का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed