फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   75 लाभार्थियों पर हुआ मुकदमा

75 लाभार्थियों पर हुआ मुकदमा

Fri, 08 Feb 2019 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
75 लाभार्थियों पर हुआ मुकदमा
चुनार। नगर में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत सरकारी धन प्राप्त करने के बाद भी लाभार्थियों द्वारा शौचालय का निर्माण न कराए जाने पर गुरुवार को अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह ने कोतवाली में पालिका क्षेत्र के 75 लाभार्थियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने हेतु तहरीर दिया है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने तहरीर में कहा है कि पालिका क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों के 38 लाभार्थियों को शौचालय की टंकी बनवाए जाने के लिए प्रथम किश्त के रूप में 4000 रूपया व 37 लाभार्थियों को टंकी के बाद आगे के निर्माण कार्य के लिए 12 हजार रूपए प्रदान किए गए थे। लेकिन सरकारी धन प्राप्त करने के बाद भी लाभार्थियों द्वारा शौचालय का निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया जा रहा है। जबकि आधे- अधूरे निर्माण कार्य को पूरा कराए जाने के लिए लाभार्थियों को बार- बार पालिका कर्मियों द्वारा प्रेरित किया जा रहा है। लाभार्थी जानबूझकर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं जो आर्थिक अपराध की श्रेणी में आता है। हुए कार्रवाई से ऐसे लाभार्थियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed