{"_id":"5c3796eabdec2273590af8da","slug":"111547146986-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रमंडगंज घाटी पर गिट्टी लदा ट्रक पलटा, आठ घंटे तक सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रमंडगंज घाटी पर गिट्टी लदा ट्रक पलटा, आठ घंटे तक सड़क जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रमंडगंज। मध्यप्रदेश से गिट्टी लादकर आजमगढ़ के लिए जा रहा ट्रक गुरुवार की सुबह रीवा- मिर्जापुर राजमार्ग पर ड्रमंडगंज घाटी के बड़े मोड़ के पास ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ट्रक चालक और खलासी को गंभीर चोट लगी है। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज ने घायल चालक और खलासी को एक स्थानीय निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। उधर सड़क पर पलटे ट्रक में लदी गिट्टी सड़क पर फैल जाने के कारण दोपहर एक बजे तक रीवां मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहनों का जाम लग गया ।
दुर्घटना में घायल ट्रक चालक नीरज शर्मा 26 वर्ष पुत्र चंद्रिका शर्मा तथा खलासी गोबरी यादव 24 वर्ष पुत्र बोधा यादव भरपुरवा, जटहा बाजार, कुशीनगर घायल हो गए। ड्रमंडगंज घाटी में ट्रक पलटने से राष्ट्रीय राजमार्ग करीब आठ घंटे तक जाम रहा। जाम के कारण भैसोंड़ बलाय पहाड़ से महेशपुर तक करीब आठ किलोमीटर तक ट्रकों की लंबी कतारे लगी रही। जाम में कई बसें और सवारी वाहन भी घंटों फंसे रहे। स्थानीय पुलिस द्वारा श्रमिकों की मदद से घाटी में सड़क पर फैली गिट्टी को हटवाने के बाद करीब एक बजे से राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन बहाल हुआ।