फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   शिकायत पर धान क्रय केंद्र का एसडीएम ने किया निरीक्षण

शिकायत पर धान क्रय केंद्र का एसडीएम ने किया निरीक्षण

Tue, 02 Jan 2018 11:09 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
शिकायत पर धान क्रय केंद्र का एसडीएम ने किया निरीक्षण
चुनार। एसडीएम डा. अविनाश चंद्र त्रिपाठी ने मंगलवार को धान क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति अदलहाट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि धान से भरे बोरों पर स्टेंसिल से केंद्र का नाम अंकित नहीं किया जा रहा था। बिना अंकन के यह बोरे ट्रकों पर लादे जा चुके थे। उन्होंने कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान केंद्र पर धान क्रय नहीं किया जा रहा था। केंद्र संचालक मंगला प्रसाद ने बताया कि तीन चार दिनों से बोरा नहीं है, जबकि उपस्थित किसानों ने बताया कि उन्हें बोरा लगभग 20 दिनों से नहीं दिया जा रहा है। क्रय केंद्र प्रभारी की ओर से कच्चे क्रय रजिस्टर में कई किसानों के नाम के सम्मुख पल्लेदारी के पैसे के एवज में धान का लेना दिखाया गया है, जबकि पल्लेदारी के नाम पर धान लेना नियम विरुद्ध है। किसान घुरहूपुर निवासी जमुना प्रसाद ने एसडीएम से बताया कि 60 कुंतल धान के लिए वह नौ दिनों से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक बोरा उपलब्ध नहीं कराया गया। गौरही निवासी जंगबहादुर सिंह ने बताया कि व्यापारियों को रात में बोरा दिया जा रहा है। चांदपुर निवासी रामसूरत सिंह ने बताया कि नमी के नाम पर केंद्र पर आए किसानों से मनमानी कटौती की जा रही है। राजूपुर निवासी किसान प्रभु नारायण ने बताया कि 132 कुंतल धान क्रय किया गया, जिसका भुगतान उसके खाते में न करके किसी छेदी सिंह पुत्र गुदरी के खाते में कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी ने कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed