फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   क्रय केंद्रों पर लटक रहा ताला, किसान परेशान

क्रय केंद्रों पर लटक रहा ताला, किसान परेशान

Thu, 21 Dec 2017 12:54 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
क्रय केंद्रों पर लटक रहा ताला, किसान परेशान

विज्ञापन
राजगढ़। ब्लॉकों कुछ क्रय केंद्रों के अलावा बाकी सब पर ताले लटके हैं। इससे नाराज किसानों ने बुधवार को शाहगंज तिराहे पर धरना शुरू किया है। जिलाधिकारी से सभी क्रय केंद्रों पर धान खरीद कराने की मांग की है।
विकास खंड राजगढ़ में कई दिनों से क्रय केेंद्रों पर धान खरीद नही हो रही है। जरूरतमंद किसानों को बिचौलियों को धान बेचना पड़ रहा है। खरीद नहींह से नाराज किसानों ने बुधवार कोकिसान कल्याण समिति के बैनर तले शाहगंज तिराहे पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया। समिति के अध्यक्ष देवशरण सिंह का कहना है कि राजगढ़ क्षेत्र में 13 धान क्रय केंद्र हैं। इनमें अधिकांश पर सहकारी समिति एवं कर्मचारी कल्याण समिति में खरीदे गए धान की उठान नहीं हो रही है। भंडारण की जगह नहीं होने पर क्रय केंद्र प्रभारियों ने धान खरीद बंद कर दी है। जबकि शिवाय एवं ओम उपभोक्ता समिति के क्रय केंद्रों पर खरीद भगवान भरोसे चल रही है। जिन केंद्रों पर धान खरीद हो भी रही है वहा किसानों से नमी के नाम पर कटौती की जा रही है। किसानों की मांग है कि धान बिना कटौती के खरीदा जाय जिससे किसानों को अपनी उपज का लाभ मिल सके। धरने पर प्रदीप कुमार यादव, बिजय कुमार, निरंकराज, राजाराम, मनोज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

मड़िहान तहसील के प्रभारी एएमओ प्रेम प्रकाश गिरि ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा श िकायत बेबुनियाद है, क्रय केंद्र पर जाने वाले सभी किसानों के धान की खरीद की जास रही है। उन्होंने कहा कि राजगढ़ ब्लॉक में कही भी कोई भी क्रय केंद्र बंद नही है। सभी क्रय केंद्रों पर धान खरीद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed