{"_id":"5a301fa04f1c1b8e698c15d7","slug":"111513103264-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग बली का भव्य पूजन अर्चन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग बली का भव्य पूजन अर्चन
Updated Tue, 12 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। बरकछा कला गांव स्थित बजरंग कालोनी में मंदिर स्थापना और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद हनुमान मंदिर में भक्तों द्वारा पूजन अर्चन किया गया। नव निर्मित 11 फीट ऊंची हनुमान जी की मूर्ति के दर्शन व पूजन अर्चन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और श्रद्घा भाव से बजरंग बली का दर्शन पूजन किया। इस दौरान संगीतमय अखंड रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। अखंड मानस पाठ के समापन और पूजन अर्चन के बाद हजारों भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। बी एंड बी के रजनीश द्विवेदी, रामराज द्विवेदी सहित भक्तों ने प्रसाद वितरण किया। पूजन अर्चन के दौरान ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। पूजा अर्चन के दौरान पूरा क्षेत्र बजरंग बली के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।