फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   नए भारत के निर्माण में सभी के सहयोग की आवश्यकता

नए भारत के निर्माण में सभी के सहयोग की आवश्यकता

Wed, 23 Aug 2017 12:15 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
नए भारत के निर्माण में सभी के सहयोग की आवश्यकता

विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्रीय परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि वर्ष 2022 तक नए भारत के निर्माण में देश के प्रत्येक नागरिक के सहयोग की आवश्यकता है। शुक्लहा ेक एकलांग में जिला पंचायत राज विभाग के 2022 का भारत कैसा हो एवं भारत छोड़ो आन्दोलन की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थीं।

उन्होंने कहा कि क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता हैं। अंग्रेजों को कभी विश्वास नहीं था कि उन्हें भारत छोड़ना पड़ेगा लेकिन महात्मा गांधी के एक आह्वान पर पूरा भारत उठ खड़ा हुआ और देश को आजादी मिल गई। आज नक्सलवाद, आतंकवाद, भ्रष्टाचार आदि जैसे चुनौतियों से देश जूझ रहा है। इनको समाप्त करने सबको एक होना होगा। उन्होेंने स्वच्छता की शपथ दिलाई। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, विधायक छानवे राहुल प्रकाश कोल, विधायक मझंवा सुचिस्मिता मौर्य ने विचार व्यक्त किए। कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक गरीब परिवार तक पहुंचाना ही सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे ने अतिथियों का स्वागत किया। उप निदेशक पंचायत एके शाही, पीडी डा. हरिचरन सिहं, जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी के अलावा, रमाशंकर पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed