फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन समाप्त

ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन समाप्त

Thu, 17 Aug 2017 12:27 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन समाप्त

विज्ञापन
नरायनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-सात पर बैकुंठपुर के पास गड्ढायुक, जर्जर सड़क को लेकर चल रहा धरना सातवें दिन समाप्त हो गया। उपजिलाधिकारी चुनार सुनील कुमार मिश्रा ने धरनारत ग्रामीणों को समझाया और समस्या के निदान का आश्वासन दिया।

मांगों को लेकर संयुक्त रूप से जनहित सेना, भारतीय किसान यूनियन (भानु), भारत विकास परिषद, सर्राफा व्यापार मंडल, व्यापार मंडल के पदाधिकारी धरनारत रहे। उनसे वार्ता करते हुए एसडीएम ने कहा कि वास्तव में एनएच-7 पर गड्ढायुक, जर्जर सड़क 15 वर्षों से गंभीर समस्या बनी हुई है। उन्होंने जर्जर सड़क को एक सप्ताह में बनवाने का आश्वासन दिया। भारतीय किसान यूनियन (भानु ) के जिलाध्यक्ष अली जमीर खान ने धरने के समापन की घोषणा की। संयोजक जनहित सेना राजकुमार पटेल ने धरने पर सात दिनों से उपस्थित रहे सभी संगठनों व क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता शशमशेर बहादुर सिंह तथा संचालन कृष्ण मुरारी पटेल ने किया। इस मौके पर संयोजक जनहित सेना राजकुमार पटेल, डा सीबी तिवारी, सत्येंद्र कुमार सिंह, डा. ओपी सिंह, कमलेश सिंह, आशीष चंद्र, कैलाश योगी, डा. अजीत सिंह, राजेश यादव, क्षेत्राधिकारी चुनार कृष्ण प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष अदलहाट अंजय कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज नरायनपुर आलोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed