{"_id":"597f78ce4f1c1b970d8b465f","slug":"111501526222-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को वितरित किया ड्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को वितरित किया ड्रेस
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़िहान। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हसरा में विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने छात्रों को नए यूनिफार्म का वितरण किया। इसके बाद ने हसरा में पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही बच्चों और समाज का विकास होगा। शिक्षा की गुणवत्ता पर अध्यापक ध्यान रखें। 97 छात्रों को ड्रेस दिया गया। विमल पटेल ने प्राथमिक विद्यालय बघैला व रजौहा में ड्रेस वितरित किया। इस दौरान बीईओ राम मिलन यादव, सुनील सिंह, सूर्यबली सिंह, दिलीप सिंह, गंगेश्वर सिंह, महेश कुमार, अनिल सिंह, शंकरराम, संतोष पाठक व ओपी सिंह, कृष्णा नंद सिंह, अरविंद सिंह, दीना सिंह सहित अभिभावक मौजूद रहे। अदलहाट क्षेत्र के प्राथमिक पाठशाला मूसेपुर के बच्चों को सोमवार को ग्राम प्रधान पूनम सोनकर व प्रधानाध्यापिका संगीता कुमारी चंचल ने ड्रेस वितरित किया। इस दौरान शिवानी वर्मा, छोटे लाल, मदनमोहन, नसीम, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।