फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयुक्त ने किया शुभारंभ

सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयुक्त ने किया शुभारंभ

Tue, 05 Feb 2019 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयुक्त ने किया शुभारंभ
मिर्जापुर। चार से 10 फरवरी तक चलने वाले 30वां सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि आयुक्त एमएम लाल ने सोमवार को नगर के पथरहिया स्थित आयुक्त कार्यालय में किया। इस दौरान आयुक्त एमएम लाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा का जो कार्यक्रम है, वह जन जागरूकता का है। इसमें सभी को सहयोग करना चाहिए। जो लोग सड़क दुर्घटनाओं में घायल होते हैं, उनकी जान बचाने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। अगर उनकी सहायता से एक भी व्यक्ति की जान बच जाती है तो यह सबसे बड़ा पुण्य काम है। उन्होंने इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रचार प्रसार करने को कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि हमारे देश में हत्या समेत अन्य मामलों में से सबसे अधिक लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत होती है। इसमें कमी लाने के लिए लोगों का यातायात के बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है। इससे लोगों को सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर में रैली निकालकर लोगों को यातायात नियमों के बारे में बताए, जिससे लोग सड़क हादसे का शिकार होने से बच सके।
विज्ञापन

आरटीओ प्रशासन केडी सिंह ने सड़क दुर्घटना के कारण यातायात नियमों का पालन नहीं करने होना बताया। इसके निवारण के बारे में बताते हुए कहा कि लोग यातायात का पालन करे। लोगों में यातायात की जागरूक बढ़ाए। हेलमेट का इस्तेमाल करे। सीडीओ प्रियंका निरंजन ने बताया कि लोगों को जागरूक करके ही दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए एआरटीओ अल्का शुक्ला ने बताया कि इस अभियान का चार उद्देश्य है। पहला सर्विस इनफोर्समेंट, एजूकेशन, इंमरजेंसी और इंजीनियरिंग शामिल है। एजूकेशन में लोगों को यातायात के बारे में जानकारी होनी चाहिए। सर्विस इनफोर्समेंट के तहत वाहनों के विरुद्घ कार्रवाई होनी चाहिए। इंजीनियरिंग व्यवस्था सड़कों में जो कमियां हैं, उसे दूर करने के उपाय और ब्रेकर लगवाना चाहिए। इमरजेंसी के तहत घायल की तत्काल उपचार की व्यवस्था होनी चाहिए। इस दौरान परिवहन विभाग के आरटीओ ओपी सिंह, पीटीओ रामसागर, प्रमोद कुमार सीओ नगर सुुधीर कुमार, वाहन मालिक, स्कूल के प्रबंधक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रचार वाहनों को किया रवाना
मिर्जापुर। नगरपालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने नगर के बरौधा कछार स्थित परिवहन विभाग के कार्यालय से सड़क सुरक्षा से संबंधित पांच प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर सोमवार को रवाना किया। जो जनपद के भरूहना चौराहा से पुलिस लाइन, कचहरी जिला अस्पताल, नटवां से शीतला मंदिर, विंध्याचल और अमरवती चौराहा पर माध्यम से प्रचार करेंगे। इस दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।


आज निकाली जाएगी बाइक रैली
सड़क सुरक्षा के तहत पुलिस लाइन से भरूहना तक बाइक और स्कूटी रैली निकाली जाएगी। रैली को पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा द्वारा सुबह दस बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed