फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पुलिसकर्मी करेंगे श्रमदान नहीं तो लगेगा जुर्माना

पुलिसकर्मी करेंगे श्रमदान नहीं तो लगेगा जुर्माना

Sat, 22 Sep 2018 11:48 PM IST
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी करेंगे श्रमदान नहीं तो लगेगा जुर्माना
अहरौरा। सिपाहियों को श्रमदान कर स्वच्छता बरकरार रखने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर संबंधित पुलिसकर्मियों पर जुर्माना लगाया जाएगा। पुलिसकर्मियों के सहयोग से ही थाना परिसर स्वच्छ रह सकता है। ये बातेें पुलिस अधीक्षक शालिनी ने शनिवार की शाम अहरौरा थाना का औचक निरीक्षण के दौरान कहीं। उन्होंने अभिलेखों, शस्त्रागार, हवालात, कंप्यूटर कक्ष और बैरक का निरीक्षण किया ।
विज्ञापन

एसपी शालिनी द्वारा शनिवार की शाम चार बजे अहरौरा थाना के औचक निरीक्षण किया गया। थाना में प्रवेश करते ही उन्होंने डंप पड़े माल की जानकारी लिया और उसके निस्तारण के लिए कहा इसके बाद एसपी सीधे पुलिसकर्मियों के बैरक में पहुंच गई । जहां बैरक को अस्त व्यस्त देख उसे दुरुस्त करने के लिए कहा, सिपाहियों के आवास के बाहर गंदगी फैला देख मातहतों को साफ सफाई का निर्देश दिया । उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी अब करेंगे श्रमदान नहीं तो लगेगा जुर्माना। इसके बाद थाने में मौजूद एंटी माइंस गाड़ी के बारे में जानकारी लिया । एसपी ने कार्यालय, शस्त्रागार, हवालात, कंप्यूटर कक्ष,का भी हाल जाना । एसपी शालिनी द्वारा आकस्मिक रजिस्टर कार्यालेख रजिस्टर मालखाना रजिस्टर, रजिस्टर नंबर चार,फ्लाई चार्जशीट रजिस्टर, कार्य वितरण रजिस्टर, वाहन संबंधी सूची, पर्चा फैसला रजिस्टर, रजिस्टर नंबर आठ सहित अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर को कारागार के गेट को बदल कर लोहे का गेट लगाने का निर्देश दिया व बैरक के बगल में पड़ी जमीन पर इंटर लाकिंग बिछाने का निर्देश दिया। एसपी ने थाने पर फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करने का भी निर्देश दिया । एसपी ने कहा कि पुलिस अपने व्यवहार में नम्रता लाए व पीड़ित को न्याय दिलाए । किसी बेकसूर को फर्जी मामले में फंसाने पर पाए जाने पर दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी । इस दौरान थानाध्यक्ष मनोज ठाकुर,एसएसआई केदार कुशवाहा,विमलेश राय,तेज बहादुर राय,सतीश सिंह,अजय श्रीवास्तव,सुमित सिंह प्रशांत राय मनोज गुप्ता सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed