{"_id":"5ba29d5f867a557e824cfcda","slug":"101537383775-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो झोलाछाप डाक्टरों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो झोलाछाप डाक्टरों पर मुकदमा
Updated Thu, 20 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछवां। सीएमओ के आदेश पर दो झोलाछाप डाक्टरों के खिलाफ कछवां थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। दोनों चिकित्सकों पर आरोप है कि इनके द्वारा लापरवाही से इलाज करने के चलते 15 सितंबर को दो बच्चों की मौत हो गई। एसओ कछवां विजय प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों के विरुद्घ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
मझवां गांव स्थित बाजार में क्लीनिक खोलकर इलाज रहे दो डाक्टरों द्वारा शुक्रवार को बुखार की दवा देने के बाद 15 सितंबर को राहुल तीन वर्ष और राजा पांच वर्ष की मौत हो गई थी। जिसकी जानकारी होने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ओपी तिवारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए एक टीम गठित कर मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। शनिवार को गठित टीम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.सुबोध सिंह के नेतृत्व में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.गुलाब वर्मा, डा.अजय कुमार, डा.पीपी मिश्रा, डा.सी बी पटेल ने क्लीनिक पर छापा मारा, तो मझवां गांव स्थित संजू का क्लीनिक बंद मिला। इसके बाद टीम जमुआ बाजार में स्थित शिवशंकर पटेल के क्लीनिक पर पहुंची। जहां पाया कि चिकित्सक की बिना डिग्री और रजिस्ट्रेशन के क्लीनिक है। टीम ने संजू और शिवशंकर की क्लीनिक को सील कर दिया। इसके बाद कछवां थाने में दोनों के विरुद्घ तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया।