{"_id":"5b65fa1a4f1c1b6e118b76e8","slug":"101533409818-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लोगों पर दर्ज हुआ बिजली चोरी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लोगों पर दर्ज हुआ बिजली चोरी का मुकदमा
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौरा। विद्युत विभाग की टीम ने बकायेदारों और कटिया लगा कर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ शनिवार को जांच अभियान चलाया। इस दौरान चार लोग बिजली चोरी करते पाए गए जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। बीस से अधिक बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए और उपभोक्ताओं से दो लाख 75 हजार रुपये की वसूली की गई।
अहरौरा विद्युत सब-स्टेशन के एसडीओ आरके यादव ने बताया कि क्षेत्र में कटियामारी और बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली चोरी के आरोप में चकलिया गांव निवासी बलवंत पाल, राजू, शिवबरत पाल और परमहंस नारायण को पकड़ा गया। इन चारों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। इससे पहले विद्युत विभाग की टीम ने बीस से अधिक बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए और दो लाख 75 हजार रुपये जमा कराए गए। बिजली विभाग के कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। क्षेत्र के लतीफपुर, छातों, हिनौता व बिल्लोकुंड गांव में कैंप लगाकर सौभाग्य योजना के तहत 50 उपभोक्ताओं को विद्युत कनेक्शन दिया गया। जांच टीम में अवर अभियंता अरुण सिंह, कमला सिंह आदि रहे।