{"_id":"5ae216e84f1c1be2798b666d","slug":"101524766440-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी सीडीपीओ मड़िहान को दी प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी सीडीपीओ मड़िहान को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने समीक्षा बैठक गुरुवार को किया। बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सबरी योजना की बिंदुवार समीक्षा किया। सांसद आदर्श ग्राम योजना मड़िहान देवरी उत्तर की प्रगति खराब होने पर नाराजगी जताया साथ ही पूर्व में चौपाल में शिकायत जांच में सही मिलने पर प्रभारी सीडीपीओ मड़िहान इंद्रकला मिश्रा को प्रतिकूल प्रवृष्टि देने का निर्देश दिया। जिले के सभी गोद लिए गांवों में बालिकाओं को सेनेटरी नैपकीन का वितरण किया जाएगा। लाल श्रेणी के कुपोषित बच्चों के घरों में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय बनवाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि कुपोषण मुक्त गांव बनाने के लिए अभियान में तेजी लाने के साथ ही लाभार्थियों का डाटा ऑनलाइन फीडिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी सुपरवाइजर और सीडीपीओ प्रति दिन गांवों में भ्रमण करेंगे साथ ही रिपोर्ट प्रतिमाह मिटिंग के दौरान बताएंगी। सीडीओ ने सभी ब्लॉकों में बन रहे आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि लाल श्रेणी के बच्चों के अभिभावकों का राशन कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। सीडीपीओ और सुपरवाईजर राज्य पोषण मिशन के तहत दिए गए रिपोर्ट संतोषजनक नही होने पर नाराजगी जताया और एक सप्ताह में स्थिति में सुधार लाने का निर्देश दिया। कहा कि अभियान चलाकर बच्चों की नियमित जांच की जाए। गांवों में कुपोषित बच्चे मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद सिंह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पारस पाल, जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव, सहित सीडीपीओ और सुपरवाईजर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन