{"_id":"5ac277a84f1c1bb4618b50b6","slug":"101522694056-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी ब्लॉक के लोगों को मझवां विधायक की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी ब्लॉक के लोगों को मझवां विधायक की सौगात
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
पड़री। बेलवन नदी पर 212.03 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 1215.79 लाख की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य ने पहाड़ी ब्लॉक के बेलवन नदी पर पुल बनाने का मुद्दा विधानसभा में उठाया था।
विकास खंड पहाड़ी के लोगों द्वारा काफी अर्से से बेलवन नदी पर पुल बनाने की मांग की जा रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान क्षेत्र की जनता ने मझवां विधायक सुचिस्मिता मौर्य के समक्ष रखा था। उन्होंने बेलवन पुल के निर्माण का मुद्दा विधानसभा में उठाया। इसके लिए उन्होंने 13.01 करोड़ का प्रस्ताव भी रखते हुए बजट जारी करने की मांग की। मझवां विधायक के पत्र पर अपर मुख्य अधिकारी ने सीडीओ को पत्र भेजकर सेतु निगम से निर्माण कार्य कराने की बात कही हैै। क्षेत्र के 46 ग्राम पंचायत वाले पहाड़ी ब्लॉक में बेलवन नही पर पुल नही होने के कारण लोगों को आवागमन में खासी परेशानी होती है। बरसात के दौरान चार माह तक नदी में पानी होने के कारण लगभग दो दर्जन ग्राम पंचायतों का संपर्क ब्लॉक मुख्यालय और मिर्जापुर से लगभग अवरुद्ध रहता है। वहीं जल्दबाजी के चलते लोग बेलवन पुल पर बने रेलवे पुल का सहारा लेना पड़ता है, ऐसे में कई लोग अपने प्राण गवां चुके है। पुल बनने से लोगों की जिला मुख्यालय तक लगभग 15 किमी दूरी कम हो जाएगी।