{"_id":"5ac277944f1c1bb4618b50b3","slug":"101522694036-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो छात्राओं की मौत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो छात्राओं की मौत दो घायल
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
अदलहाट/अहरौरा। थाना क्षेत्र के कौड़िया कला एवं सोनवर्षा के पास सोमवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में होमगार्ड की पुत्री समेत दो छात्राओं की मौत हो गई जबकि दो छात्राएं गंभीर रुप से घायल हो गईं। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्राओं को सीएचसी अहरौरा भेजवाते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अदलहाट थाना क्षेत्र के कौड़िया खुर्द निवासी सपना (13) उर्फ खुशबू पुत्री हरिशंकर तथा ज्योति (14) पुत्री रमेश जूनियर हाई स्कूल कौड़िया में आठवीं की छात्रा थीं। दोनों छात्राएं दोपहर बाद स्कूल से टीसी लेकर घर वापस जा रही थीं। जैसे ही दोनों कौड़िया कला गांव के पास पहुंचीं कि पीछे से तेज गति से वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रही बोलेरो की चपेट में आ गईं। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को गंभीर अवस्था में इलाज हेतु नरायनपुर निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां सपना की मौत हो गई जबकि ज्योति को बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। एक घंटे बाद इलाज के दौरान ज्योति ने भी ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया।
इसी प्रकार दूसरी घटना अहरौरा थाना क्षेत्र के सोनबरसा पुल के पास सोमवार की दोपहर दो बजे घटी। क्षेत्र के पटिहटा गांव निवासी सोनू पटेल की 17 वर्षीय पुत्री अपने सहेली निशा पटेल (18) निवासिनी करमा के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी। सोनबरसा पुल के समीप सामने से आ रही डंपर की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई।