{"_id":"5a3c01d54f1c1bf61b8b4723","slug":"101513882069-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगढ़ के दर्जनों गांवों में पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगढ़ के दर्जनों गांवों में पेयजल संकट
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र की भौगोलिक स्थित में तीन हिस्सा पहाड़ है सिर्फ एक हिस्सा मैदानी इलाका है। जिसपर किसान अपनी खेती करते हैं। पेयजल हैंडपंपों पर आधारित होने के कारण जिस बस्ती में हैंडपंप नहीं है वहां पेयजल का संकट गहरा गया है। राजगढ़ न्याय पंचायत के ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर पेयजल मुहैया कराने की मांग किया है।
ज्ञात हो कि सितंबर के बाद से बारिश न होने के कारण तालाब, कुएं सूख गए हैं। इसके चलते ग्रामीणों के साथ पशुओं को पानी पीने की समस्या धीरे धीरे गहराती जा रही है। राजगढ़ न्याय पंचायत के झरकतवा, तालर, नदिहार पहड़ी, राजगढ़ पहड़ी, रामपुर पहड़ी,सेमरी आदि बस्तियों में जहां सरकारी हेंडपंप नहीं है वह पर ग्रामीणों के साथ पशुओं को पीने के पानी की समस्या उतपन्न हो गई है। ग्रामीण एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर पी रहे हैं। सबसे ज्यादा समस्या पशुओं की है उन्हें भरपेट पीने का पानी मुहैया नहीं हो पा रहा है। ऐसी दशा में ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर पेयजल मुहैया कराने की मांग किया है। खंड विकास अधिकारी आरसी राम ने गांवों में टंकी रख कर पीने का पानी मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में कृपाशंकर, शरद, शुखराम, हरिशंकर, फूलचंद, रामभरोस, रामआसरे, मोहन, वशुदेव ,भोला प्रसाद आदि रहे।