फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   नोटबंदी व जीएसटी से बदलेगी देश की तस्वीर स्वतंत्र देव सिंह

नोटबंदी व जीएसटी से बदलेगी देश की तस्वीर स्वतंत्र देव सिंह

Sun, 17 Sep 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
नोटबंदी व जीएसटी से बदलेगी देश की तस्वीर स्वतंत्र देव सिंह

विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने केंद्र सरकार के नोटबंदी व जीएसटी के फैसले को देश की अर्थव्यवस्था के लिए सुधार का अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि इन दोनों से ही देश की तस्वीर बदलेगी। जीएसटी व्यापारियों व देश हित को ध्यान में रख कर बनाया गया है। वर्तमान में कुछ परेशानियां अवश्य आ रही हैं, लेकिन उसमें शीघ्र ही सुधार कर लिया जाएगा।

शनिवार को लालडिग्गी स्थित एक लॉन में राष्ट्रीय उद्योग व्यापार संगठन के तत्वावधान में आयोजित व्यापारी महासम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नोटबंदी व जीएसटी से देश को नई दिशा व मजबूती मिलेगी। सरकार की नजर इस पर बनी हुई है। परिवहन में कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। समारोह में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि देश में लगभग नौ करोड़ कारोबारी हैं। जीडीपी में 83 प्रतिशत योगदान व्यापारियों का है। संरक्षण के अभाव में पीतल उद्योग व कालीन उद्योग खत्म होने के कगार पर है। प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने नोटबंदी व जीएसटी से व्यापारियों को होने वाली समस्या पर प्रकाश डाला। उन्होंने बैंकों की मनमानी से छोटे व बड़े व्यवसायियों के लिए समस्या से मुख्य अतिथि को अवगत कराया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां विंध्यवासिनी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। व्यापारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में जिले की मशहूर पीतल की बनी थाली भेंट की गई। समारोह के दौरान जिले में समाज व व्यापारी हित में कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।इस दौरान रविंद्र जायसवाल, आशुकांत चुनाहे, त्रिभुवन गुप्ता, मनोज केशरवानी, अंकित गुप्ता, मयंक गुप्ता, बचाऊ लाल सेठ आदि मौजूद थे। व्यापारी महासम्मेलन के दौरान मुख्य अतिथि ने नंदिनी मिश्रा, उमा बरनवाल, शीला सिंह, कामिनी पांडेय,शशि गुप्ता, विवेक बरनवाल, बीना बरनवाल, हरजीत कौर, डा. राजेश सिंह, नीरज अग्रवाल, बचाऊ लाल सेठ, भोला मोदनवाल, उदय गुप्ता, कुलपाल सिंह, श्रीनिवास गुप्ता, शम्भू नाथ अग्रवाल, अजय शुक्ला आदि को अग वस्त्र एवं मूमेंटों देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed