{"_id":"597f78b84f1c1b56128b469b","slug":"101501526200-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु-शिष्य की परंपरा को बनाए रखें शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु-शिष्य की परंपरा को बनाए रखें शिक्षक
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिगना। छानबे क्षेत्र के नेवढ़िया स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर मे सोमवार को ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया साथ ही पौधरोपण किया। इसके बाद नगर विधायक ने बच्चों को ड्रेस का वितरण किया। गुरु और शिष्य संबंध पर चर्चा करते हुए शिक्षकों से बच्चों को अच्छी शिक्षा देने को कहा। उन्होंने ने कहा कि शिक्षा का बाजारीकरण हो गया है, जिससे शिक्षा में गिरावट आई है। भाजपा सरकार शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है ।
नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार शिक्षा पर ज्यादा ध्यान दे रही है और बजट भी मिला है। विधायक ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय में शौचालय टैंक खराब होने की रिपोर्ट एबीएसए से मांगा। अध्यक्षता करते हुए खंड शिक्षाधिकारी डा. प्रभाशंकर पांडेय ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने बच्चों का नामांकन परिषदीय स्कूलों मे ही करायें। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था ठीक ढंग से संचालित होने का भरोसा दिलाया। संचालन धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। विधायक का स्वागत प्रेम शंकर मिश्र, लाल बहादुर यादव, प्रमोद कुमार, अमरेश शुक्ल, सुशीलधर दुबे, विनोद कुमार, रमेश बहादुर सिंह, विंदेश तिवारी, नरेंद्र कुमार सिंह आदि रहे। रैली नेवढिया से भटेवरा गांव व बाजार का भ्रमण किया और बच्चों को स्कूल भेजे बेटी बचाओ बेटी पढाओ, स्वच्छता पर ध्यान दें आदि नारा लगा लोगों को जागरूक किया। इस दौरान शिवनाथ प्रजापति, किशोरीलाल, अंजनी यादव, शशि पांडेय, माताप्रसाद तिवारी, पियूष मिश्र, रमेश सिंह, गुलाम जिलानी, विनय यादव, विजय यादव आदि रहे।