फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   101 mobile teams will keep an eye on touring across the region

101 मोबाइल टीम पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर रखेंगी नजर

Mon, 26 Apr 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
101 mobile teams will keep an eye on touring across the region
मिर्जापुर। जिले में होने वाले पंचायत चुनाव को सकुशल संपंन्न कराने के लिए बूथों पर फोर्स तो तैनात रहेगी ही मोबाइल टीम भी भ्रमण करेगी। जो किसी भी सूचना पर उस स्थान पर पहुंच कर कार्रवाई करेगी। इसके अलावा चुनाव में सुरक्षा के लिए 10 हजार पुलिस फोर्स के साथ 29 सेक्शन पीएसी की तैनाती किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद के कुल 1118 मतदान केन्द्रों के कुल 2838 मतदेय स्थलों को 19 जोन व 137 सेक्टरों में बांटा गया है। चुनाव सम्पन्न कराने के लिए 359 उप निरीक्षक, 234 मुख्य आरक्षी, तीन हजार 740 आरक्षी, चार हजार 822 होमगार्ड सहित 29 सेक्शन पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 101 क्लस्टर मोबाइल टीम को भी लगाया गया है। जो पूरे निर्वाचन क्षेत्रों में भ्रमण कर नजर रखेगी। बूथों पर किसी तरह की सूचना पर क्लस्टर मोबाइल टीम तत्काल पहुंच कर त्वरित कार्रवाई करेंगी। कोविड-19 के नियमों का पालन कराएगी। क्लस्टर मोबाइल टीम में कुल 101 उपनिरीक्षक, 303 आरक्षी तथा 101 महिला आरक्षी व 101 होमागार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। एक टीम में छह पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र के क्लस्टर मोबाइलों के प्रभारियों को सीमा पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed