{"_id":"672e57d1d5cf7feb9b0204f7","slug":"10-people-got-land-but-no-factories-were-set-up-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-124806-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 10 लोगों को जमीन तो मिली, पर नहीं लगे कारखाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 10 लोगों को जमीन तो मिली, पर नहीं लगे कारखाने
विज्ञापन
मिर्जापुर। पहाड़ी विकास खंड के रामनगर सिकरी में मिनी औद्योगिक आस्थान बसाने का सपना साकार होता नहीं दिख रहा है। जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर ढाई एकड़ जमीन पर 10 उद्यमियों को भूखंड तो आवंटित कर दी गई है। लेकिन धरातल पर अभी तक कोई उद्योग नजर नहीं आ रहा है। शुरू में दो, चार उद्यमियों ने इकाईयां चालू तो कीं लेकिन सुरक्षा के लिए दीवार न होने से उन्होंने इकाई बंद कर दी।
रमईपट्टी-कनौराघाट मार्ग पर सड़क से उत्तर निर्जन स्थान पर एल्मुनियम इंगट, बायो फ्यूल उद्योग, नान फेरस मेटल, नान फेरस मेटल/एल्मुनियम इंगट के अलावा बासु इंडस्ट्रीज की इकाई स्थापित करने के लिए भूखंड आवंटित की गई। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता केंद्र की ओर से मिनी औद्योगिक आस्थान की अभी तक सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई है। उद्यमियों का कहना है कि औद्योगिक आस्थान में जिस तरह की सुविधाएं होनी चाहिए अभी उस तरह की नहीं हुई है। सुरक्षा दीवार न होने से यहां चोरी की संभावनाओं से इन्कार नहीं किया जा सकता।
कोट
औद्योगिक आस्थान के चहारदीवारी निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश लघु निर्माण निगम को स्टीमेट बनाकर भेजा गया है। भूखंड आवंटन के बाद भी इकाईयां स्थापित न करने वाले उद्यमियों को नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन
वीरेंद्र कुमार, संयुक्त आयुक्त, उद्योग