{"_id":"68682edd71568d1470014001","slug":"10-people-from-two-families-fell-ill-after-eating-mushroom-vegetable-grown-in-the-field-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-136179-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: खेत में उगे मशरूम की सब्जी खाने से दो परिवारों के 10 लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: खेत में उगे मशरूम की सब्जी खाने से दो परिवारों के 10 लोग बीमार
विज्ञापन
राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के रैकरी और राजगढ़ गांव में खेत में उगे मशरूम खाने से दो परिवारों के 10 लोग बीमार हो गए। उल्टी-दस्त से हालत गंभीर होने पर सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्र के रैकरी गांव निवासी दुआसी अपने खेत में उगा मशरूम तोड़कर घर ले आई थी। रात में मशरूम की सब्जी बनाई गई और पूरे परिवार ने उसका सेवन किया। देर रात बारी-बारी से सभी लोग बीमार होने लगे। दुआसी (38), पूर्णिमा (6), बाबी (16), ज्योति (10) और बिमला (18) को उल्टी दस्त होने लगी। हालत बिगड़ने पर पड़ोसियों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। आकस्मिक ड्यूटी में तैनात डाॅ. अजीत केसरवानी ने बताया कि सभी मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इलाज किया जा रहा है।
इसी तरह राजगढ़ गांव में खेत में पड़े पुआल पर उगे मशरूम शुक्रवार को सुबह सीता देवी घर ले आई थी। दोपहर के भोजन में परिवार के लोगों ने मशरूम की सब्जी खाई। इसके बाद शाम पांच बजे सभी लोग उल्टी दस्त से पीड़ित हो गए। हालत बिगड़ने पर सीता देवी (50), हरिश्चंद्र (53), रोहित (25), पुष्पा देवी (22), प्रियंका (20) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
राजगढ़ के एडीओ (कृषि) संतोष कुशवाहा ने बताया कि खेत में उगने वाले मशरूम अच्छे नहीं होते। ऐसे मशरूम में पीली और काली परत होती है, जो जहरीला होती है। इसे खाने से जान भी जा सकती है। इसलिए कोई भी व्यक्ति ऐसे मशरूम का सेवन न करे।
कोट-
खाने वाले मशरूम अलग प्रजाति के होते हैं, जिनका उत्पादन खास विधि से किया जाता है। खेतों, झाड़ियों और पुआल में उगने वाले मशरूम में जहरीले तत्व होते हैं। इसलिए इनका सेवन नहीं करना चाहिए। - डॉ. उमेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ फिजीशियन, मंडलीय अस्पताल, मिर्जापुर