फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   10 lakh stolen in two closed houses

बंद पड़े दो मकानों में 10 लाख की चोरी

Sun, 20 Mar 2022 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
10 lakh stolen in two closed houses
जिगना। थाना क्षेत्र के चेहरा गांव में कई दिनों से बंद पड़े दो मकानों में चोरों ने ताला तोड़कर नकदी और आभूषण समेत 10 लाख का सामान चोरी कर लिया। बीते दिनों घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। चोरी की जानकारी होने पर मकान मालिक ने जिगना थाने में तहरीर दिया। चोरी कब हुई इस बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चेहरा गांव निवासी नन्हकू राम विश्वकर्मा छह माह पूर्व अपनी पत्नी का इलाज कराने महाराष्ट्र के नांदेड में रह रहे अपने पुत्र के पास चले गए थे। होली के दिन शाम को जब घर पहुंचे तो देखा कि तीन कमरों का ताला टूटा हुआ है। कमरों के आलमारी को तोड़कर उसमें रखा जेवरात व नकदी चोरी उठा ले गए हैं। उन्हीं के मकान से सटे संगमलाल विश्वकर्मा के भी मकान को चोरों ने निशाना बनाया। संगमलाल भी अपनी पत्नी का इलाज कराने मुंबई गए थे। 14 मार्च को घर आए तो चोरी का पता चला। दोनो लोगों ने चोरी की घटना से पुलिस को अवगत कराया। दोनों लोगों के यहां से चोरों ने 10 लाख के नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए है। जिगना थाना क्षेत्र में पहले भी बड़ी चोरियां हो चुकी है। बंद पड़े मकानों को चोर निशाना बनाते है। लाखों की चोरी के बाद भी पुलिस चोरों को पकड़ने मेें नाकाम साबित हुई है। थाना प्रभारी विजय कुमार सरोज ने बताया कि चोरी की जानकारी मिलने पर जांच पड़ताल की गई हे। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed