फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ??? ??? ?? ???????? ??? ?? ?? ???????? ?? ??? ??????

44 पार पहुंचा पारा, दहका दिन

Mon, 01 Jun 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Mon, 01 Jun 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
??? ??? ?? ???????? ??? ?? ?? ???????? ?? ??? ??????
पहाड़ एवं जंगलों की गोद में बसा विंध्य परिक्षेत्र प्रचंड गर्मी से तप रहा है। सूर्य की तीक्ष्ण किरणों ने लोगों के रोम-रोम को भेदकर रख दिया है। इंसानों के साथ ही पशु-पक्षी भी गर्मी से कराह रहे हैं। गंगा की धारा में फैली लंबी रेत की चादर बढ़ती चली जा रही है। अधिकतर नदी-नाले, तालाबों एवं कूप सूख चुके हैं। पारा 44 डिग्री के पार होने से चहुंओर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजते-बजते भगवान भास्कर की तीक्ष्ण किरणें कहर बरपाने लगीं। नौनिहाल बच्चे, बुजुर्ग, बीमार सहित पक्षियाें पर प्रकृति का कहर भारी पड़ रहा है। मई महीने का आखिरी दिन तापमान के मामले में सर्वाधिक गर्म रहा। प्रचंड लू के थपेड़ाें से बचने के लिए लोग घराें में ही कैद रहे।
विज्ञापन


आसमान से बरसती आग के चलते सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। अंधाधुंध  बिजली कटौती के चलते भी घराें में कैद हुए लोगाें को राहत नहीं मिल पा रही थी। पेड़ाें की बेतहाशा कटौती, प्राकृतिक संसाधनों का दोहन, जल संचयन की कमी मौसम पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद के ग्रामीण अंचलाें के नदी-नाले, कूपाें और तालाबाें से पानी सूख चुके हैं। वहीं जलस्तर के खिसकने से हैंडपंपों ने भी जवाब दे दिया है। इंसानाें के साथ ही पशु-पक्षी भी भीषण गर्मी से बिलबिला रहे हैं। तपिश भरी लू के चलते व्यक्तिगत काम के साथ ही राजकीय, प्रशासनिक एवं निर्माण कार्यों पर भी असर पड़ रहा है। अधिकारी और कर्मचारी दफ्तराें तक ही सिमट कर रह गए हैं। प्रचंड गर्मी के चलते निर्माण एवं विकास कार्य ठप पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed