फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   minor girl raped in uttar pradesh

11 दिनों तक बंधक बनाकर पांचवी की छात्रा से रेप

Thu, 16 May 2013 02:20 PM IST
सोनभद्र/गोंडा/ब्यूरो
सोनभद्र/गोंडा/ब्यूरो Updated Thu, 16 May 2013 02:20 PM IST
विज्ञापन
minor girl raped in uttar pradesh

सोनभद्र के करमा थाना क्षेत्र में कक्षा पांच की छात्रा को बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। बालिका 11 दिन पूर्व घर से लापता हो गई थी।

विज्ञापन


14 मई को तबीयत खराब होने पर आरोपी ने बालिका को उसके घर के पास छोड़ दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

चार मई को करमा थाना क्षेत्र के एक गांव से कक्षा पांच में पढ़ने वाली छात्रा को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इधर, बालिका का शाम तक पता नहीं चला तो परिजन खासे परेशान हो गए।
विज्ञापन


काफी खोजबीन की मगर उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस के तरह-तरह के सवालों से बचने के लिए परिजन खुद ही उसे ढूंढते रहे।

मंगलवार को बालिका को एक युवक घर के पास छोड़कर भाग गया। उस वक्त उसकी तबीयत ठीक नहीं थी।

बालिका ने परिजनों को घटना के बारे में बताया तो वे अवाक रह गए। बताया कि दो युवक उसे बंधक बनाकर रखे थे, लेकिन उसे जगह के बारे में पता नहीं है। परिजन छात्रा को लेकर थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका ने पुलिस को सिलसिलेवार घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। प्रभारी थानाध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा का कहना है कि बालिका की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

अगवा मासूम की रेपकर हत्या
गोंडा के थाना तरबगंज क्षेत्र में छह साल की मासूम को अगवा कर दुराचार के बाद उसकी हत्या कर दी गई। बालिका गांव में ही बच्चों के साथ खेल रही थी। बुधवार सुबह उसका शव एक सूखे तालाब में मिला।


उसके शरीर पर कई जगह पर चोट के निशान मिले हैं। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि मासूम की हत्या की गई है पर दुराचार की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगी। रिपोर्ट आते ही मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed