फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Zahid ran away after robbing in front of the police

पुलिस के सामने ही लूटपाट कर भागा था जाहिद

Sun, 05 Dec 2021 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Zahid ran away after robbing in front of the police
पुलिस के सामने ही लूटपाट कर भागा था जाहिद
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी में सराफ हेमंत बेरा की पत्नी रीता पर हमला और लूट करने के आरोपी बाबू उर्फ जाहिद को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। खुलासे के दौरान आरोपी ने बताया कि घर के बाहर पुलिस खड़ी थी, इसी दौरान उसने वारदात की। आरोपी ने रीता पर तब तक हथौडे़ से वार किए, जब तक वह बेहोश नहीं हुई थी। फिलहाल रीता की हालत में सुधार है। शनिवार को घर पहुंच गईं।
एएसपी ब्रह्मपुरी विवेक यादव ने शनिवार को सराफ की पत्नी से लूट की घटना का खुलासा किया। बताया कि 26 नवंबर को ब्रह्मपुरी के इंद्रानगर में सराफ की पत्नी रीता घर पर काम कर रहे मजदूर जाहिद निवासी जेई भावनपुर को चाय देकर जैसे ही मुड़ी, उसने हथौडे से सिर पर प्रहार कर दिया। इसके बाद सोने की अंगूठी, चेन और कुंडल लूटे। पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान पड़ोसी के यहां पर ब्रह्मपुरी पुलिस वेरीफिकेशन करने गई थी। इसी दौरान आरोपी वारदात करके साइकिल से फरार हुआ था। पुलिस ने आरोपी से जेवरात बरामद किए हैं। एएसपी ने खुलासे के दौरान पीड़ित सराफ को भी बुलाया। बताया कि आरोपी के घर से बीटीएस लिया था। जिसमें उसका नंबर ट्रेस हुआ। सर्विलांस की टीम की मदद से घटना का खुलासा किया।
विज्ञापन

मजदूरों की पड़ताल जरूरी
एएसपी ने कहा कि सावधान रहें। सड़क पर खड़े मजदूरों केे घर पर काम कराने से पहले उनकी पड़ताल कर लें। जान पहचान वाले से ही घर में काम कराएं। खासतौर पर जब महिला घर में अकेली हो तो इसका ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed