{"_id":"62ec86b31c46e707ba3c448c","slug":"youths-fled-after-leaving-delhi-girl-at-bus-stand-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ में बस अड्डे पर फूट-फूटकर रो रही थी दिल्ली की युवती, पुलिस ने कही ये बड़ी बात, जानें पूरा माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ में बस अड्डे पर फूट-फूटकर रो रही थी दिल्ली की युवती, पुलिस ने कही ये बड़ी बात, जानें पूरा माजरा
Fri, 05 Aug 2022 08:26 AM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 05 Aug 2022 08:26 AM IST
सार
दिल्ली की युवती मेरठ में रोडवेज बस अड्डे पर फूट-फूटकर रो रही थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली। जानिए आखिर माजरा क्या है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की युवती को तीन युवक अगवा कर मेरठ ले आए, जिसके बाद रोडवेज बस अड्डे पर छोड़कर भाग गए। युवती के पिता देर रात मेरठ पहुंचे और बेटी को अपने साथ लेकर चले गए। वहीं सदर बाजार पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी की। परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
दिल्ली की रहने वाली एक युवती रोडवेज बस अड्डे पर फूट-फूटकर रो रही थी। यहां लोगों ने पूछा तो उसने अपने को दिल्ली का बताते हुए यहां पर कुछ युवकों के द्वारा छोड़कर जाने की बात कही। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पुलिस ने जानकारी की। पुलिस ने आरोपियों की तलाश रोडवेज और आसपास भी की लेकिन वह नहीं मिले।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कांवड़ लाने वाले बाबू खान का दर्द: ...साहब मेरा तीन साल का मानदेय रोक दिया, SDM ने सुनी पूरी कहानी
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आरोपी मौके से कार लेकर भाग गए। रात में करीब पौन बजे दिल्ली से युवती के पिता का फोन आया और वह अपने साथ लेकर चले गए। वहीं सदर बाजार पुलिस का कहना है कि युवती को अगवा करने का मामला नहीं है। युवती के परीक्षा में नंबर कम आए थे, जिसके चलते वह परिजनों के डर से मेरठ आ गई थी। पिता रात में ही मेरठ आए और बेटी को लेकर चले गए।