फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   youth RLD targeted the government

युवा रालोद ने सरकार पर निशाना साधा

Mon, 15 Jun 2020 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
youth RLD targeted the government
युवा रालोद ने सरकार पर निशाना साधा
विज्ञापन

मेरठ। युवा रालोद के कार्यकर्ताओं की रविवार को ग्राम छबड़िया में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक हुई। इसमें किसानों एवं मजदूरों की समस्याओं पर विमर्श किया। वहीं, डीजल एवं पेट्रोल के बढ़े दाम वापस लिये जाने की मांग की।
यहां मुख्य अतिथि युवा रालोद के संजय सिंह ने कहा कि किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हुआ। वहीं, गेहूं खरीद का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। सब्जी के उचित दाम नहीं मिलने से किसान उसे खेत में ही जोतने के लिए बाध्य है। उधर, कई माह से कारोबार बंद हैं। इसके बावजूद सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ा रही है। इससे किसानों और आम लोगों पर दोहरी मार पड़ रही है।
विज्ञापन

बैठक में किसानों का बकाया गन्ना मूल्य का मय ब्याज भुगतान कराने, गेहूं की खरीद का भुगतान कराने, किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट दोगुनी करने, ब्याज माफ करने, सभी प्रकार की रिकवरी पर एक साल तक रोक लगाने, बिजली बिल माफ करने, किसान सम्मान राशि बढ़ाकर 30 हजार किए जाने की मांग की। वहीं, प्रवासी मजदूर, छोटे दुकानदारों के खाते में हर माह 10 हजार रुपये डाले जाने एवं रिक्त पदों पर भर्ती कर नौजवानों को रोजगार देेने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनविरोधी नीतियों का विरोध करेंगे
सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध कर सोशल मीडिया के माध्यम से जनता को जागरूक किया जाएगा। वहीं, संगठन को मजबूत किया जाएगा। यहां तनुज चपराना, मनीष मालिक, विक्रांत चौधरी, अंकुर देओल, अंकित ठाकुर, अंकित घसोली, सचिन, संदीप, विदुर किठौली, हरीश टिकरी, संजीव देओल, कुलदीप जाटव, शुभम शेखपुरी, अमित, आशु, नितिन, अमित चपराना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed