फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth of two sides fights, firing in Saharanpur

सहारनपुर: आपस में भिड़े दो पक्षों के युवक, फायरिंग व तोड़फोड़, खुद को घिरा देखकर कार छोड़ भागे हमलावर

Tue, 09 Feb 2021 08:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 09 Feb 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नागल थानाक्षेत्र में मंगलवार को सिड़की पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव उमाही मोड़ पर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। पुलिस पहुंचने से पूर्व ही दोनों पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। हालांकि मौके से पुलिस ने एक स्विफ्ट कार और बाइक कब्जे में ली है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे छह-सात युवक उमाही मोड़ पर पहुंचे। जब तक आस पास खड़े लोग कुछ समझ पाते ये वहां मौजूद गांव उमाही निवासी एक युवक को पीटने लगे। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग और युवक के समर्थक इकट्ठे हो गए, जिन्होंने हमलावर युवकों को घेर लिया। उनकी कार में भी तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन


खुद को घिरा देख कर कार सवार युवक कार वहीं छोड़कर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को संघर्ष की सूचना दे दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। थानाध्यक्ष ने घटना स्थल के सामने स्थित आईआईएमटी कॉलेज के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे हैं, ताकि युवकों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ रजनीश उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अभी किसी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं आई है। दो वाहन कब्जे में लिए गए हैं। उनके पंजीकरण नंबर से उनके मालिकों तक पहुंच कर युवकों की शनाख्त का काम किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed