फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   youth murdered in bhavanpur

रंजिश में युवक की गला घोटकर हत्या का आरोप

Fri, 27 Dec 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
youth murdered in bhavanpur
थाना भावनपुर के गांव मुबारिकपुर मे मृतक के घर पर जांच करती फोरेसिंक टीम - फोटो : CITY
मेरठ। कोल्हू पर मजदूरी करके लौट रहे युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह युवक का शव मिलने पर परिजनों को इसका पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या में दो सगे भाइयों को नामजद किया गया है। एक आरोपी जेल में बंद है। आशंका जताई कि हत्या रंजिश के चलते हुई है।
विज्ञापन

भावनपुर थानाक्षेत्र के मुबारिकपुर निवासी मोहित (28) पुत्र अरुण शर्मा गांव के ही शिवकुमार के कोल्हू पर मजदूरी करता था। उसके पिता ने बताया कि सुबह तीन बजे उसे कोल्हू पर जाना था। वह कोल्हू पर नहीं पहुंचा तो कोल्हू मालिक ने भाई सन्नी को फोनकर मोहित को भेजने के लिए कहा। सुबह मोहित अपने कमरे में मृत मिला। अरुण शर्मा ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसके परिवार की पड़ोसी देवेंद्र, बिजेंद्र पुत्र तेजा से रंजिश है। पूर्व में पड़ोसियों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी। उन्होंने पड़ोसियों पर हत्या करने की आशंका जताई।
विज्ञापन

भाभी की हत्या में जेल में बंद
पुलिस के अनुसार, तीन दिसंबर को देवेंद्र ने अपनी भाभी सीमा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी आरोप में पुलिस ने उसे भेजा था। मोहित की हत्या में पुलिस ने देवेंद्र और बिजेंद्र को नामजद किया है। कोल्हू मालिक शिवकुमार ने बताया है कि बार बार फोन करने के बाद भी मोहित कोल्हू नहीं पहुंचा। सुबह चार बजे उसे मोहित की मौत की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह दी पुलिस को सूचना
सुबह करीब सात बजे सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची। जानकारी मिलने के बाद सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने जांच कर वीडियोग्राफी कराई।

परिवार में मचा कोहराम
मोहित का शव कमरे में देखते ही मां विमला और भाई सन्नी व रोहित की चीख निकल गई। मौके पर ग्रामीण भी जुट गए। इस संबंध में सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया ने बताया है कि नामजद आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट की भी पुलिस जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed