फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth dies in a love affair

प्रेम प्रसंग के चलते युवक आत्महत्या की

Sat, 28 Mar 2020 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in a love affair
प्रेम प्रसंग में युवक ने दी जान
विज्ञापन

रोहटा। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गांव की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर युवक व उसके परिवार के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। परिवार के लोग युवक को गांव की लड़की होने के नाते प्रेम प्रसंग करने से रोकते थे लेकिन युवक अपनी प्रेमिका से शादी करने की जिद कर रहा था। परिवार के लोग इससे सहमत नहीं थे जिससे घर में आए दिन क्लेश रहती थी। शुक्रवार की दोपहर परिवार के लोग खेतों पर काम करने चले गए इसी बीच युवक ने घर के अंदर कमरे में घुसकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोग खेतों से काम कर वापस घर आए और कमरे का दरवाजा खोला तो युवक फांसी पर लटका मिला यह देख परिजन दंग रह गए। आनन-फानन में परिजनों ने युवक को उतारा और पुलिस को बगैर सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed