फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Youth dies after being hit by a train in Daurala; identity unknown.

Meerut News: दौराला में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, पहचान नहीं

Mon, 29 Jun 2026 09:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a train in Daurala; identity unknown.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। दौराला-सरधना मार्ग स्थित रेलवे गेट संख्या-35 के पास सोमवार शाम करीब साढ़े आठ बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। दौराला पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जीआरपी को सूचना दी।

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि ट्रेन संख्या 20412 सहारनपुर-दिल्ली एक्सप्रेस मेमू दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी दौरान करीब 20 वर्षीय एक अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। दौराला पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए घटना की जानकारी जीआरपी को दी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। सीओ ने बताया कि युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed