{"_id":"5de963de8ebc3e54cc611fd8","slug":"youth-died-in-accident-meerut-news-mrt457254343","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ।
हापुड़ रोड स्थित तिरंगा गेट के सामने बृहस्पतिवार दोपहर नगर निगम के ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने हापुड़ रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया। ऐनवक्त पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र के इस्लामाबाद निवासी सलाउद्दीन (18) पुत्र अलाउद्दीन दोपहर को स्कूटी से कही जा रहा था। तिरंगा गेट के सामने हापुड़ अड्डे की तरफ से आ रहे नगर निगम के ट्रैक्टर-ट्राली ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में सलाउद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग उसे आनंद अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली का चालक मौके से भाग गया। सूचना पर सलाउद्दीन के परिजन और इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। ट्रैक्टर-ट्राली को थाने भिजवाया। पुलिस ने बताया कि सलाउद्दीन अपने पिता के साथ कढ़ाई के कारखाने में काम करता था। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना कि आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है। नगर निगम को सूचना दे दी गई है। सुरक्षा के बीच शव को सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।