{"_id":"6aa185a78a8f1ff2100575de","slug":"youth-attacked-on-garh-road-65600-looted-meerut-news-c-72-1-mct1010-159132-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गढ़ रोड पर युवक पर हमला, 65600 रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गढ़ रोड पर युवक पर हमला, 65600 रुपये लूटे
विज्ञापन
दो युवकों ने मेडिवन हॉस्पिटल के सामने की मारपीट, तमंचा की बट मारकर फोड़ा सिर
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के गढ़ रोड पर मेडिवन हॉस्पिटल के सामने पांच युवकों ने एक युवक को रोक लिया। मारपीट करने के बाद तमंचे की बट मारकर सिर फोड़ दिया। पीड़ित ने 65600 रुपये लूटने का आरोप लगाया है। युवक को प्यारे लाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। नौचंदी पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी शौकीन ने बताया कि गढ़ रोड स्थित अंजनी अस्पताल में उनका रिश्तेदार भर्ती है। मंगलवार रात 11 बजे उसका भाई शाहिद अस्पताल में रिश्तेदार का हाल जानने जा रहा था। जब वह मेडविन अस्पताल के सामने पहुंचा तभी हापुड़ अड्डा निवासी समीर व फैसल ने अपने तीन दोस्तों संग उसे रोक लिया। पांचों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने तमंचा निकालकर गोली मारने की धमकी दी। विरोध करने पर सिर में तमंचे की बट मार दी और उसकी जेब में रखे 65600 रुपये भी लूट लिए। इसके बाद आरोपी भाग गए।
सूचना पर नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। शौकीन ने थाने पर समीर, फैसल को नामजद व तीन को अज्ञात बताते हुए तहरीर दी है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पीड़ित और आरोपी चचेरे भाई है। उनका मामा से विवाद चल रहा है। शाहिद मामा का पक्ष लेता है। इसी कारण वह रंजिश रखते हैं। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- --