{"_id":"60b548e88ebc3e3808775859","slug":"youth-arrested-for-stealing-bike-of-bjp-city-president-s-brother-sardana-news-mrt5407348130","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नगर अध्यक्ष के भाई की बाइक चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नगर अध्यक्ष के भाई की बाइक चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

सरधना। कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में भामौरी निवासी एक युवक का चालान कर सोमवार को जेल भेज दिया। युवक ने भाजपा नगर अध्यक्ष राजीव जैन के भाई सुनील जैन की बाइक चोरी की और वह रंगेहाथ पकड़ा गया।
नगर के मोहल्ला तारनी स्ट्रीट निवासी राजीव जैन भाजपा नगर अध्यक्ष हैं। राजीव जैन के बडे़ भाई सुनील जैन की शनिवार शाम बाइक चोरी हो गई थी। जिसकी तलाश राजीव जैन व उसके परिजन कर रहे थे। उन्होंने रविवार दोपहर सीसीटीवी कैमरे में जिस युवक को बाइक चोरी करते देखा। उन्होंने ठीक उसी हुलिया के युवक को सड़क पर जाते देखा। उन्होंने उसका पीछा शुरू किया। चोर ने बाइक जिस जगह खड़ी की थी, वह उस जगह पहुंचा। उसने जैसे ही बाइक स्टार्ट की तो उन्होंने उसे दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने उसके कब्जे से बाइक बरामद कर ली। पूछताछ में उसने अपना नाम विपिन पुत्र धर्मपाल निवासी भामौरी बताया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी विपिन का चालान कर दिया। विपिन पहले भी बाइक चोरी की घटना में जेल जा चुका है।